{"_id":"65310f20297ac2998c0f0f23","slug":"gulshan-first-in-light-vocal-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-7366-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लाइट वोकल स्पर्धा में गुलशन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लाइट वोकल स्पर्धा में गुलशन प्रथम
विज्ञापन
-अब अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रामपुर बुशहर कॉलेज में हुए हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-2 में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन रहा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत (गायन) भारतीय समूह गान, लोकगीत, पाश्चात्य एकल गीत और लाइट वोकल गजल में प्रस्तुतियां दीं।
महाविद्यालय के गुलशन ने शास्त्रीय संगीत (गायन) में राग अहीर भैरव गया और लाइट वोकल गजल में भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में गुलशन ने लाइट वोकल (गजल) में पहला स्थान प्राप्त किया। अब यह अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेेंगे। पिछले सप्ताह गुलशन ने वाइस ऑफ हिमाचल का खिताब भी अपने नाम किया था। इसका फाइनल मुकाबला धर्मशाला में आयोजित किया गया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. नीना वासुदेवा, उप प्राचार्य डॉ. कटवाल, कार्यालय अधीक्षक इंद्र ठाकुर ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। प्राचार्य ने बताया कि डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. मनोहर लाल शर्मा और राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने गुलशन को बधाई दी।