{"_id":"65030165615a3e57fe037ef4","slug":"guga-fair-celebrated-with-pomp-in-auhar-after-40-years-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5595-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 40 साल बाद औहर में धूमधाम से मनाया गुगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 40 साल बाद औहर में धूमधाम से मनाया गुगा मेला
विज्ञापन
-मंडली ने किया गुग्गा भजनों का गुणगान
सेवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं के औहर में 40 साल बाद गुग्गा मंदिर में फिर से मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में पंचायत प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेले में चमन लाल की मंडली ने गुग्गा जाहरवीर की आरती के बाद गुग्गा भजनों का गुणगान किया गया और स्थानीय लोगों ने भजनों का आनंद लिया। प्रेमलता ने कहा कि मेले से जहां आपसी मेल मिलाप बढ़ता है, वहीं आपसी भाईचारा भी प्रगाढ़ होता है। इससे सभी को एक दूसरे की जरूरत को पूरा करने का भी मौका भी मिलता है। उन्होंने कहा कि अब यह मेला हर साल मनाया जाएगा। गुग्गा मंदिर के पुजारी रामलाल ठाकुर ने कहा कि पंचायत की ओर से यह सराहनीय पहल की गई है। इसे संजोये रखने के लिए कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। इस मौके पर दुकानों को भी सजाया गया था और झूले लगाए गए थे। महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीदारी की और झूलों का आनंद भी लिया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।