फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Grandfather's Day celebrated with great pomp in DAV Barman

Bilaspur News: डीएवी बरमाण में धूमधाम से मनाया पितामह दिवस

Sat, 07 Oct 2023 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Grandfather's Day celebrated with great pomp in DAV Barman
-बच्चों ने दादा-दादी के साथ किया खूब मनोरंजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल (आवासीय शाखा) बरमाणा में पितामह दिवस/ दादा- दादी दिवस एवं खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विद्यार्थियों के लिए कार दौड़ ,साइकिल दौड़, जलेबी दौड़, बोरी दौड़, रस्सी कूद दौड़, टावर मेकिंग दौड़, तितली दौड़, मछली दौड़, गुब्बारा दौड़, एक और तीन लैग दौड़ आदि खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों का चहुंमुखी विकास करना है। नौनिहालों और उनके दादा-दादी के प्यार के अनमोल रिश्ते को बल देना और बच्चों में बड़ों के प्रति आदर सत्कार की भावना पैदा करना है। इसके बाद चौथी से दसवीं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत करके सबको प्रफुल्लित कर दिया। कक्षा तीसरी- चौथी के छात्र-छात्राओं ने फूलों के साथ और छठी से दसवीं के विद्यार्थियों ने लेजियम और डंबल के साथ ड्रिल प्रस्तुतीकरण से सबका मन मोह लिया। तदुपरांत कक्षा चौथी से दसवीं के विद्यार्थियों ने वुशु और ताउलू के प्रदर्शन से माहौल को खेल में बना दिया। कक्षा सातवीं से दसवीं की छात्राओं ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों को हिमाचली संस्कृति से भावविभोर किया। समस्त विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही पितामह और अभिभावकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, घड़ा तोड़, दादा- दादी और पोता पोती दौड़ आदि का आयोजन किया गया था। मुख्यातिथि ने प्रधानाचार्य के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए इस आयोजन के लिए उनकी सराहना की और समस्त अध्यापकों व बच्चों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप 10,000 रुपये की राशि स्कूल के बच्चों को प्रदान की। वहीं नंदलाल ने 5,000 रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर शमशेर गौतम, रमेश संध्यार, मंजू मिन्हास, निखिल कुमार, नंदलाल, बाबूराम, मीना देवी, पार्थ शर्मा, डॉ. लक्ष्मी शाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed