फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government wants to kill me: Tejendra

सरकार मेरी हत्या कराना चाहती ह़ै : तेजेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Government wants to kill me: Tejendra
सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है : तेजेंद्र
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने मंगलवार को जारी एक वीडियो में अपने बयानों में कहा है कि सरकार ने साजिश के तहत उनके ऊपर जानलेवा हमला करवाया था और सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है। वह किसानों की दुआओं की वजह से बचे हैं और वह शीघ्र ही ठीक होकर फिर से सरकार के खिलाफ आंदोलन में भाग लेंगे।
मंगलवार को जारी एक वीडियो में विर्क ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा है कि तीन अक्तूवर को वह किसानों के साथ शांति पूर्वक ढंग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने व विरोध प्रदर्शन करने गए थे। करीब पौने तीन बजे कार्यक्रम समापन की ओर था। वह लोगों के साथ वापस लौट रहे थे कि पीछे से आरोपी अजय मिश्र टेनी के पुत्र तथा कुछ गुंडे करीब एक सौ किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार लाए और किसानों को रौंदते चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की साजिश उनकी हत्या कराने की थी। उन्होंने गोली चलाए जाने की बात भी कही है। कहा है कि गोली उनकी बगल से होकर निकल गई थी।
विज्ञापन

वीडियो में विर्क कह रहे हैं कि अब वह खतरे से बाहर हैं। किसान लोग संयम से काम लें। वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर किसानों के बीच पहुंचेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा है कि किसानों ने किसी पर कोई पथराव नहीं किया था और न ही कोई लाठी-डंडे चलाए थे, बल्कि पकड़े गए ड्राइवर समेत तीनों लोगों को किसानों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। विर्क का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग हथियारों को लहराते हुए चल रहे थे और उनका टारगेट वह रहे थे, इसलिए उन पर जानलेवा हमला किया गया। यह सरकार की हिटलर शाही है और तानाशाही कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed