फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government should release the promotion list of principals by June 30

Bilaspur News: प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची 30 जून तक जारी करे सरकार

Thu, 11 May 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Government should release the promotion list of principals by June 30
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ की बिलासपुर इकाई ने सरकार से मांग की है कि 30 जून तक रिक्त पदों की संख्या के आधार पर प्राध्यापकों को पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बनाया जाए।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिले भर के अनेक प्रवक्ताओं ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, वित्त सचिव सुरेंद्र ठाकुर और राज्य प्रेस सचिव बलवंत ठाकुर सहित अन्य प्रवक्ताओं ने मांग की है कि प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची शीघ्र अति शीघ्र जारी की जाए। पदोन्नति सूची जारी न होने से 22 से 24 साल के लंबे अंतराल से इंतजार कर रहे बहुत से प्रवक्ता बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में एक भी पदोन्नति का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि 30 जून तक सेवानिवृत्ति से हो रहे रिक्त पदों के आधार पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदोन्नति सूची जारी की जाए। जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे प्रवक्ताओं को पदोन्नति का अवसर मिल जाए और हिमाचल प्रदेश सरकार से यह मांग की कि बिना विलंब प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी कर प्रवक्ताओं को पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed