{"_id":"670bbac9ca7f5a0eb50d92aa","slug":"goodwill-rally-will-be-taken-out-in-the-district-on-october-18-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124905-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 18 अक्तूबर को निकाली जाएगी सद्भावना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 18 अक्तूबर को निकाली जाएगी सद्भावना रैली
विज्ञापन
- प्रदेश का माहौल खराब कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
-बिलासपुर में आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 18 अक्तूबर को सद्भावना रैली निकाली जाएगी। यह निर्णय बिलासपुर में हुई सर्वदलीय बैठक में लिया गया। रैली के माध्यम से प्रदेश का माहौल खराब रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदेश में बिगड़ रहे माहौल को लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि बिलासपुर एक शांत प्रिय जिला है। राजाओं के समय से यहां पर अल्पसंख्यक समुदाय को शरण दी गई थी। आज कुछ लोग धार्मिक उन्माद फैलाकर इस शांति को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। डियारा सेक्टर में होने वाली रामलीला में भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग किरदार निभाते हैं। ईद व दिवाली पर एक दूसरे समुदाय के लोगों को मिठाई और सेवियां दी जाती हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मस्जिदों को अवैध करार देकर किसी एक समुदाय को निशाना बनना उचित नहीं है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। धर्म व जाति के नाम पर समाज को बांटने नहीं दिया जाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय के विरुद्ध रची जा रही साजिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए 18 अक्तूबर को बिलासपुर में एक सद्भावना रैली निकाली जाएगी। यह सद्भावना रैली गुरुद्वारा चौक बिलासपुर से शुरू होकर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक जाएगी। जहां पर उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसमें सरकार से मांग की जाएगी कि प्रदेश के शांतिप्रिय माहौल को खराब करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सीपीआई से पूर्व विधायक केके कौशल, सदर के पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, बंबर ठाकुर, सीपीएम से पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय शर्मा, सीपीआई के प्रदेश सहसचिव परवेश चंदेल, आप से डॉ. तेज प्रताप पांडे, इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता भगत सिंह वर्मा, बीडीटीएस के पूर्व अध्यक्ष लेखराम वर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता केश पठानिया और अली मोहम्मद मौजूद रहे।