फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   God is pleased with feelings and love: Naman Sharma

भाव, प्रेम से प्रसन्न होते हैं भगवान : नमन शर्मा

Tue, 24 Feb 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
God is pleased with feelings and love: Naman Sharma
झुलाना गांव के कृष्ण मंदिर में चल रही है श्रीमद्भागवत में शामिल होते लोग। संवाद
झुलाना गांव के कृष्ण मंदिर में चल रही है श्रीमदभागवत पुराण कथा
विज्ञापन

हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता( बिलासपुर) । झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार स्थित झुलाना गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत पुराण कथा के दूसरे दिन आचार्य नमन शर्मा ने अपने ओजस्वी प्रवचनों और भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।

आचार्य नमन शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के 24 अवतारों की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान भाव, प्रेम, श्रद्धा और विश्वास के भूखे हैं। उन्होंने शबरी और धन्ना जाट के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि सच्चे भाव से की गई भक्ति से ही भगवान प्रकट होते हैं। शबरी के पास केवल भाव था, फिर भी प्रभु श्री राम स्वयं उनके पास गए और बेरों का भोग स्वीकार किया। इसी प्रकार धन्ना जाट ने प्रेम और भावना से पत्थर में से परमात्मा को प्रकट कर दिया। भगवान ने दुर्योधन के 56 भोग त्याग कर विदुर के घर साग और मक्की की रोटी ग्रहण की, क्योंकि वहां सच्चा प्रेम था। भगवान कण-कण में व्याप्त हैं, उन्हें देखने के लिए केवल श्रद्धा भरी दृष्टि चाहिए। मनुष्य को चाहिए कि वह सुबह-शाम प्रभु का स्मरण और भजन करे, क्योंकि यही अंत समय में साथ जाता है। संसार से राजा, रंक, योगी और फकीर सभी खाली हाथ आए और खाली हाथ ही चले गए, लेकिन कर्म साथ जाता है। जो यहां बोया जाता है, वही आगे फल देता है। उन्होंने उपस्थित भक्तों से सच्चे भाव से भगवान की भक्ति करने का आह्वान किया और कहा कि कलयुग में जो भक्त प्रेम और श्रद्धा से भक्ति करता है, भगवान उसका कल्याण अवश्य करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed