फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   goats stolen in bilaspur

पशुशाला का ताला तोड़कर बकरियां ले उड़े शातिर

Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
goats stolen in bilaspur
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनीहरा के गांव गंगलोह में पशुशाला का ताला तोड़कर शातिर तीन बकरियां चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार गंगलोह निवासी बबली देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम को भैंस और तीन बकरियों को पशुशाला में बांधकर आई। दरवाजे पर ताला लगा दिया। शनिवार सुबह जब पशुशाला में गई तो ताला गायब था। दरवाजा भी खुला था। जब अंदर जाकर देखा तो तीन बकरियां गायब मिलीं।
विज्ञापन

बबली देवी ने बताया कि बकरियां उन्नत प्रजाति की हैं। एक बकरी की कीमत करीब 35 हजार रुपये है। उधर, पंचायत प्रधान कमल देव चौहान ने बताया कि गंगलोह से तीन बकरियां चोरी होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार बकरियां पालकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। तलाई थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने बताया कि बकरियां चोरी होने की शिकायत आई है। स्वयं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर गए थे। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed