{"_id":"63260586f3a58402df1e4e74","slug":"gifts-presented-to-grandparents-and-grandparents-bilaspur-news-sml422046332","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा-दादी और नाना-नानी को भेंट किए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा-दादी और नाना-नानी को भेंट किए उपहार
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल ग्रैंड पेरेंट्स डे में शामिल प्रतिभागी व नौनिहाल। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में दादा-दादी, नाना-नानी को स्नेह सम्मान और जीवन में उनके महत्व के उद्देश्य से शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। बच्चों ने नैतिक मूल्यों के विकास हेतु सर्वप्रथम उनके दादा-दादी का पूजन करवाया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी जय सिंह ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हिंदी अंग्रेजी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी के बच्चों ने दादी अम्मा मान जाओ, एलकेजी के छात्रों ने वेलकम डांस व इतनी सी हंसी, बूम-बूम, जबकि यूकेजी के छात्रों ने चक धूम-धूम, पढ़ोगे लिखोगे, ये मत कहो खुदा से और मुकुंदा कृष्णा गीतों पर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम में दादा-दादी व नाना-नानी के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी कक्षा से श्रेयांशी के दादा-दादी प्रथम, एलकेजी से कुमार अभिनंदन के दादा-दादी प्रथम, यूकेजी से आरव और आरुषि के दादा-दादी प्रथम रहे। अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में लगभग 400 दादा-दादी और नाना-नानी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी बच्चों ने प्रेम और सम्मान का इजहार करते हुए अपने दादा-दादी को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा समिति के चेयरमैन (एक्स कमांडर) भगत सिंह, सचिव मधु शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल डॉक्टर शिल्पा गोयल मौजूद रहे।