{"_id":"695d112d7cc8ed533a003dd4","slug":"ghumarwin-will-soon-get-relief-from-traffic-jam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-151603-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात
विज्ञापन
बस स्टैंड घुमारवीं से पुराने सीरखड्ड पुल तक बाईपास निर्माण कार्य शुरू। स्रोत डीपीआरओ
डेढ़ करोड़ से बाईपास का किया जा रहा निर्माण
750 मीटर लंबी बनाई जा र ही सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला के सबसे बड़े कस्बे घुमारवीं को अब जल्द ही आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड घुमारवीं से पुराने सीर खड्ड पुल तक बाईपास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस बाईपास के बन जाने से जहां घुमारवीं कस्बे में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं वाहनों का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित होगा।
सड़क परियोजना अब अंतिम चरण में है। करीब 750 मीटर लंबी यह बाईपास सड़क परियोजना बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर घुमारवीं थाना, नाहर सिंह मंदिर होते हुए पुराने सीर खड्ड पुल तक निर्मित की जा रही है। इस परियोजना को आगामी मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
घुमारवीं प्रशासनिक दृष्टि से उपमंडल मुख्यालय है। यहां विभागों के अहम कार्यालय हैं। वहीं व्यापारिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। इसके साथ-साथ शैक्षणिक दृष्टि से भी यहां कई शिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। घुमारवीं कस्बा कांगड़ा-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अत्यधिक भीड़भाड़ के चलते यहां अकसर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
अब बाईपास सड़क का निर्माण पूरा होने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी, बल्कि आवागमन और अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। यह बाईपास सड़क घुमारवीं कस्बे पर यातायात का दबाव कम करेगी और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
घुमारवीं नगर परिषद के पार्षद कपिल शर्मा और पार्षद अश्वनी महाजन ने बताया कि गांधी चौक से लेकर तहसील कार्यालय तक अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन बाईपास सड़क के बन जाने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से घुमारवीं कस्बे की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड की ओर जाने वाली बसों के कारण बाजार क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब यह समस्या भी जल्द ही इतिहास बनने वाली है।
आए दिन लगने वाले जाम से न केवल स्थानीय लोग परेशान होते थे, बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। बाईपास सड़क के निर्माण से जहां बाजार में रौनक बढ़ेगी, वहीं व्यापार में भी वृद्धि होगी। स्थानीय व्यापारी सुनील कुमार सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि बाईपास सड़क बनने से घुमारवीं बाजार को ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी और इसका लाभ आम जनता के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी होगा।
घुमारवीं में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या है। इससे आम लोगों को परेशानी के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बस स्टैंड से पुराने सीर खड्ड पुल तक बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। इसे जल्द ही पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
-राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री