{"_id":"61b6346f875ab52ef84825e9","slug":"ghumarwin-congress-worker-s-conference-organized-bilaspur-news-sml3932171171","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
भगेड़ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और अन्य।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ (बिलासपुर)। बिलासपुर के भगेड़ में रविवार को घुमारवीं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोगों को छलने का आरोप लगाते हुए करारे हमले बोले।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने लोगों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहने का भरोसा कार्यकर्ताओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों में लोगों को कई प्रलोभन दिए थे। लेकिन जीत हासिल करने के बाद सरकार उन पर खरा नहीं उतर पाई है। लोगों के साथ छल किया गया। आज महंगाई चरम सीमा पहुंच गई है। जिसे हर वर्ग का व्यक्ति दुखी व हताश हो चुका है।
बंबर ठाकुर ने कहा कि जिला बिलासपुर में कई बड़े प्रोजेक्ट चले हुए हैं। फोरलेन, एम्स और रेलवे जैसे इन बड़े प्रोजेक्टों बिलासपुर के लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। बाहरी राज्यों के लोग ही इन बड़े प्रोजेक्टों का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार एम्स का श्रेय ले रही है। लेकिन यह संस्थान भी कांग्रेस सरकार की देन है।