{"_id":"68c2b8cfd37b426ab70254bc","slug":"ghumarwin-bjp-yuva-morcha-made-preparations-for-the-service-fortnight-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144112-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेवा पखवाड़ा को लेकर घुमारवीं भाजयुमो ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेवा पखवाड़ा को लेकर घुमारवीं भाजयुमो ने की तैयारी
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में मौजूद सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज चंदेल की अध्यक्षता में घुमारवीं में हुई। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़ा के बारे में चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में घुमारवीं युवा मोर्चा और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। बैठक में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला स्तर पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान और मंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर बूथ पर पौधरोपण किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के दौरान नमो मैराथन का आयोजन भी होगा। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमा व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दशहरा पर्व पर आयोजित पथ संचलन में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चंदेल, संदीप गडकरी, सुभाष ठाकुर, मनोज, लक्की, जयपाल सहित अन्य मौजूद रहे।