फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gardeners of the district will get modern technology and help with Rs 8.5 crore

Bilaspur News: जिले के बागवानों को 8.5 करोड़ रुपये से मिलेगी आधुनिक तकनीक और मदद

Sat, 15 Feb 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gardeners of the district will get modern technology and help with Rs 8.5 crore
बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक व अन्य। स्रोत :
एकीकृत बागवानी विकास परियोजना के तहत वार्षिक कार्य योजना को मिली स्वीकृत
विज्ञापन

- बचत भवन में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यालय स्थित बचत भवन में उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास परियोजना के तहत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय मिशन समिति की बैठक हुई। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद 8.5 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई।

इसके तहत जिले के बागवानों को आधुनिक तकनीक, पौधरोपण सहायता, जल प्रबंधन सुविधाएं एवं संरचनात्मक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है, जिसमें उन्नत तकनीकों के माध्यम से उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित किसानों एवं बागवानों ने सरकारी सहायता एवं योजनाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें बागवानी क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं। उपायुक्त ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह योजना जिले में बागवानी क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर प्रगतिशील बागवान प्रेम लाल नड्डा, नरेंद्र कुमार, मीना कुमारी, विषय विशेषज्ञ संजीव शर्मा, उद्यान अधिकारी हुमेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed