{"_id":"65f99a1984b80ea10109b8fd","slug":"fugitive-accused-in-theft-case-arrested-from-delhi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-114843-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चोरी के मामले में भगोड़ा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चोरी के मामले में भगोड़ा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पेशियों से गैरहाजिर रहने पर अदालत ने भगोड़ा दिया था करार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चोरी के भगोड़े आरोपी को पीओ सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने पेशियों से गैरहाजिर रहने पर करीब एक माह पहले भगोड़ा करार दिया था।
जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप सिंह निवासी बतुआ डाकघर व तहसील रतोली जिला संभल उत्तर प्रदेश के खिलाफ साल 2014 में एक चोरी के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जिला अदालत में मामला दर्ज किया। आरोपी को पेश होने के लिए अदालत ने समन, वारंट आदि जारी किए, लेकिन वह गैर हाजिर रहा। अदालत ने फरवरी 2024 में कुलदीप सिंह को भगोड़ा (उद्घोषित अपराधी) करार दे दिया। पुलिस और पीओ सेल इसकी तलाशी कर रही थी। कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली कि आरोपी इन दिनों दिल्ली में है। पीओ सेल के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार और आरक्षी मनीष कुमार दिल्ली रवाना हुए। मंगलवार को आरोपी को दिल्ली के डाबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।