फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fraudsters duped mother and son of Rs 55 lakh in the name of investment in a garment company

Bilaspur News: शातिरों ने गारमेंट कंपनी में निवेश के नाम पर मां-बेटे से ठगे 55 लाख

Sat, 31 May 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 31 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped mother and son of Rs 55 lakh in the name of investment in a garment company
निवेश की राशि को एक साल में दस गुना बढ़ जाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर घुमारवीं थाने में 9 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शातिरों ने अंतरराष्ट्रीय गारमेंट कंपनी में निवेश के नाम पर मां और बेटे से करीब 55 लाख रुपये की ठग लिए। शातिरों ने निवेश की राशि को एक साल में दस गुना बढ़ जाने का प्रलोभन दिया था। अदालत के आदेश पर घुमारवीं थाने में एक व्यक्ति की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी गांव मलांगड़ तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने ठगी के इस मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मुख्य आरोपी विजय गोयल के साथ उसकी जान-पहचान सुबह की सैर के दौरान हुई, जिसके बाद उसने अपने अन्य साथियों विकास सिंगला, संजय शर्मा, गुरप्रीत सिंह सुवीर, रमेश खुल्लर, प्रिया खुल्लर, जसवंत सिंह, बलजीत सिंह और भूपिंदर जीत सिंह से पहचान करवाई। इन सभी ने एक कथित अंतरराष्ट्रीय गारमेंट कंपनी में निवेश का प्रस्ताव रखा और दावा किया कि निवेश की गई राशि एक वर्ष में दस गुना तक बढ़ जाएगी। बार-बार दिए गए प्रलोभनों और दबाव के कारण विनोद और उनकी मां ने अपना मकान बैंक में गिरवी रखकर ऋण लिया और अलग-अलग तिथियों पर नकद में कुल 55 लाख रुपये आरोपियों को सौंपे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने यह राशि लुधियाना, चंडीगढ़, मोहाली, हमीरपुर, बिलासपुर और पंचकूला जैसे विभिन्न स्थानों पर अदा की थी। इनमें से 10 लाख रुपये की राशि 25 जुलाई 2019 को विजय गोयल और विकास सिंगला को घुमारवीं के एक निजी क्लीनिक मेंं दी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वादे के अनुसार निवेश से लाभ नहीं मिला और उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने न केवल टालमटोल करना शुरू कर दिया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में इस पूरे लेनदेन के कई गवाहों का भी उल्लेख किया गया है। न्यायालय के निर्देशों के पश्चात पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस ठगी के जाल में अन्य लोग भी तो शिकार नहीं हुए हैं। शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed