फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fourth accused arrested from Tarn Taran in Punjab in chitta seizure case

बिलासपुर: चिट्टा बरामदगी मामले में पंजाब के तरनतारन से पकड़ा चौथा आरोपी

Thu, 16 Feb 2023 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested from Tarn Taran in Punjab in chitta seizure case
-आरोपी घुमारवीं क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने का मुख्य सरगना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत 10 फरवरी को अवैध नशीले पदार्थ (चिट्टे) सहित पकड़े गए तीन आरोपियों के बाद इस केस में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। क्षेत्र में चिट्टे के काले कारोबार का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

पंजाब मूल का यह आरोपी क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने का मुख्य सरगना माना जा रहा है। पुलिस ने पिछली रात ही मुख्य सरगना को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान साजन (27) निवासी गांव खेमकरण जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से गिरफ्तार किया है। पिछले वीरवार को घुमारवीं पुलिस ने कसोल पुल के पास 25.51 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों ने एक और आरोपी का नाम बताया था, जिसे पुलिस ने घुमारवीं के गांव कोठी टोबका से गिरफ्तार किया गया था। अब इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में चिट्टा पकड़ने से संबंधित पुलिस ने कई मामले दर्ज किए थे। ऐसे में चिट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को पकड़ना पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी आएगी। अवैध नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed