फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fourlane in Chhat and Jyori Pattan- Jhanduta road closed due to land slide

छत में भूस्खलन से फोरलेन की एक साइड और ज्योरी पतन-झंडूता मार्ग हुआ बंद

Sun, 25 Sep 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fourlane in Chhat and Jyori Pattan- Jhanduta road closed due to land slide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डमली के गांव छत में प्राथमिक पाठशाला के पास एक बार फिर भूस्खलन हो गया। मलबा गिरने से निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की साइड बंद हो गई। वहीं ज्योरी पतन-झंडूता मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक घर को खतरा बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को यह भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से मलबा फोरलेन पर जा गिरा जबकि ज्योरी पतन-झंडूता सडक़ का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस जगह पहले भी भूस्खलन हुआ था।
विज्ञापन

तब भी यह सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी और प्राथमिक पाठशाला छत के भवन को असुरक्षित घोषित करना पड़ा था। स्थानीय निवासी देवराज, राज धीमान, हरीश, बलवंत ठाकुर, यशपाल, बाबूराम का कहना है कि फोरलेन के लिए की गई कटिंग के बाद से ही यहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससेे उन्हे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब पिछली बार भूस्खलन हुआ था तो फोरलेन कंपनी के अधिकारियों को बरसात के खत्म होने तक मलबे को नहीं उठाने का आग्रह किया था, बावजूद इसके मलबा उठाया और गत रात को फिर से भूस्खलन हो गया।

अब एक बार फिर सड़क बंद होने से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। इस सड़क से कई गांव जुड़े हैं। वहीं, राज धीमान ने कहा कि भूस्खलन से उनके घर को खतरा पैदा हो गया है। कोई भी अधिकारी उनकी समस्याओं को ठीक ढंग से नहीं सुन रहे हैं और उनके मकान को खतरा बना हुआ है।
उधर, ग्राम पंचायत डमली की प्रधान बंदना कुमारी ने कहा कि फोरलेन कंपनी और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed