फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   four hours jam on pelakhar dam

केमरी की पीलाखार डैम पुल पर लगा चार घंटे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
four hours jam on pelakhar dam
केमरी/बिलासपुर। केमरी रामपुर रोड स्थित पीलाखार डैम पर शुक्रवार को संकरे पुल में वाहनों के आमने सामने आने की वजह से करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा, जिसके कारण यात्री बेहद परेशान रहे। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

केमरी से रामपुर जाने वाले मार्ग पर पीलाखार डैम बनी हुई है। डैम का पुल बेहद संकरा है। जिसके कारण पुल से होकर वाहनों को बन वाई वन होकर गुजरना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे रामपुर जा रहे कुछ ट्रक आधे पुल पर पहुंच चुके थे। इस दौरान रामपुर की ओर से आ रही एक कार भी पुल के बीचों बीच पहुंच गई। दोनों वाहनों के चालकों में कोई भी अपने वाहनों को पीछे हटाने को तैयार नहीं था। इस दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दोनों के बीच विवाद होने पर पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दोनों वाहनों के चालकों को समझा कर किसी तरह कार को पीछे हटवाकर ट्रकों को पुल से गुजारा। इस दौरान जाम में फंसे वाहन करीब चार घंटे जाम में फंसे रहे और धीरे-धीरे पुल से होकर गुजरते रहे। लोगों का कहना है कि पुल पर पुलिस प्रशासन की कोई भी व्यवस्था नहीं है। वाहन चालक मनमानी के तौर पर पुल को पार करते हैं और अक्सर पुल के बीचों बीच दोनों तरफ से वाहनों के आने की वजह से विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। लोगों ने पुल पर पुलिस की तैनाती कराने की मांग की है। उक्त संदर्भ में केमरी कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव का कहना है कि डैम पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने वाहनों को पुल से गुजार दिया था। उन्होंने बताया कि पुल पर अब पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि पुल पर जाम न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed