फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   For success, soft skills and communication skills are essential, alongside book knowledge.

Bilaspur News: सफलता के लिए किताबी ज्ञान के साथ सॉफ्ट स्किल्स और संवाद कौशल जरूरी

Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
For success, soft skills and communication skills are essential, alongside book knowledge.
बिलासपुर कॉलेज में रोजगारपरक सॉफ्ट स्किल्स पर आयोजित सेमिनार में उपस्थित मुख्य वक्ता व अन्य। स्
बिलासपुर काॅलेज में सॉफ्ट स्किल्स पर एक दिवसीय सेमिनार में प्राचार्य ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने आईक्यूएसी के तत्वावधान में रोजगार के लिए सॉफ्ट स्किल्स विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति के लिए आवश्यक कौशल, साक्षात्कार की तैयारी, प्रभावी संप्रेषण (कम्युनिकेशन) और व्यावसायिक व्यवहार के महत्त्व से रूबरू करवाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सॉफ्ट स्किल्स की अहम भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यावसायिक दक्षताएं सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय देहर (मंडी) के अंग्रेजी विभाग की डॉ. शिवानी चौधरी उपस्थित रहीं। उन्होंने साक्षात्कार की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंटरव्यू में विषय ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक हाव-भाव (बॉडी लैंग्वेज), विनम्रता, स्पष्ट अभिव्यक्ति और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कॅरिअर काउंसलिंग सेल की समन्वयक डॉ. नम्रता पठानिया ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी सॉफ्ट स्किल्स को लेकर जागरूक हैं और भविष्य में समाज को भी दिशा देंगे। इस अवसर पर प्रो. अनुप्रिया, प्रो. राजीव, प्रो. अंकित चांदले सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीपीटी प्रतियोगिता में अभय और गौतम अव्वल
सेमिनार के दौरान आयोजित पावरपॉइंट प्रस्तुति (पीपीटी) प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम 3 के अभय और गौतम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं टीम 9 की भार्गवी व पावस दूसरे और टीम 1 की प्रियंका व रश्मि तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed