फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   food

आटा-सरसों तेल, इमली-ब्रेड और नमकीन के सैंपल फेल

Wed, 07 Oct 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
food
बिलासपुर। जिले के कलोल और मलोखर में खाद्य पदार्थोें के सैंपल भरे गए थे। छह खाद्य पदार्थों के सैंपल कंडाघाट लैब में जांच के दौरान फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन

फूड एंड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि ये सैंपल कुछ सप्ताह पहले लिए गए थे। कलोल क्षेत्र से आटा, सरसों तेल, ईमली और मलोखर क्षेत्र से दो नमकीन सहित एक ब्रेड के सैंपल भरे थे। इन सैंपलों को कंडाघाट लैब भेजा गया था। जांच में ये सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद जुर्माना लगाया जा सकता है। नोटिस में उक्त दुकानदारों से एक माह में जवाब मांगा गया है।
बिलासपुर में कुछ माह पहले ही फूड एंड सेफ्टी विंग में सहायक आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद महेश कश्यप ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। वह अपनी टीम के साथ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में फूड एंड सेफ्टी विंग की टीम ने नम्होल क्षेत्र में दुकान से कई किलो खराब मिठाइयों को फिंकवाया था। महेश कश्यप ने बताया कि खाद्य पदार्थों की दुकानों में अगर गंदगी पाई जाती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने फास्ट फूड बेचने वालों से अपील की है कि दुकानों के किचन को साफ-सुथरा रखें। दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों का लाइसेंस अनिवार्य है। इन सभी की जानकारी विभाग के पास होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अब शहर की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण
फूड एंड सेफ्टी सहायक आयुक्त बिलासपुर महेश कश्यप का कहना है कि अब शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों का औचक निरीक्षण करेंगे। अगर किसी भी रेस्तरां सहित अन्य दुकानों में कोई खामियां पाई जाती हैं तो मौके पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इनसेट
जल्द बनाए लाइसेंस
सहायक आयुक्त ने जिले के दुकानदारों को आदेश जारी किए हैं कि अगर किसी दुकानदार ने लाइसेंस नहीं बनवाया है तो जल्द बनवा ले। ऑनलाइन भी लाइसेंस बनवा सकते हैं। विभाग की वेबसाइट पर लाइसेंस संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed