फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Five students selected for district level children's science conference

Bilaspur News: पांच विद्यार्थी जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित

Mon, 30 Oct 2023 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Five students selected for district level children's science conference
घुमारवीं में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मिनर्वा स्कूल के विद्यार्थी सम्मान
-खंड स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में मिनर्वा स्कूल के बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में आयोजित खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में मिनर्वा स्कूल के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। स्कूल के पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है।

प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने जिला स्तर के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रिशा चौहान, सीनियर वर्ग में आदित्य और जूनियर वर्ग में गौरिश शर्मा का चयन हुआ है। इसके अलावा विज्ञान एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी ग्रुप से शुभम शर्मा और जूनियर ग्रुप से वैदिक शर्मा का चयन हुआ। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी क्विज प्रतियोगिता में कपिल ने पहला और प्रियल गुलेरिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दर्शल और आयुष ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अवनी शर्मा और सिद्धार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापकों ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed