{"_id":"66ec1262f158590efc0a9eff","slug":"first-cultural-evening-of-badu-dev-bhel-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-123528-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आओ हजूर तुमको सितारों में ले चलूं, झुमका गिरा रे... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आओ हजूर तुमको सितारों में ले चलूं, झुमका गिरा रे... पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
बिलासपुर की ग्राम पंचायत कुठेड़ा में आयोजित बाडू देव मेला की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दे
संजय सागर,राखी गौतम के नाम रही बाडू देव भेल मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या
कलाकारों ने पहली सांस्कृतिक संध्या पर दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। कुठेड़ा में बाड़ू देव भेल मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या संजय सागर, राखी गौतम के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन सुनील शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। समाजसेवी मनोज कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय कलाकारों ने संध्या में खूब रंग जमाया।
सबसे पहले स्थानीय महिला मंडलों ने अपने अंदाज में बेहतर प्रस्तुति दी। उसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने ग्रुप डांस कर सबका दिल मोह लिया। एकल डांस में भी छोटे बच्चों ने अपनी बेहतर प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। मंच संचालक जावेद इकबाल ने अपनी उम्दा शायरी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छोटे बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया।
स्टार नाइट में सबसे पहले निशा ठाकुर ने एक से बढ़ कर एक हिंदी पहाडी गीत पर प्रस्तुतियां दीं। उसके बाद संजय सागर वॉयस ऑफ पंजाब ने पंजाबी, हिंदी गानों को पेश कर खूब वाहवाही लूटी। स्टार नाइट की स्टार कलाकार राखी गौतम के स्टेज पर पहुंचते ही पंडाल तालियों, सीटियों से गूंज उठा। राखी गौतम ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी, हरियाणवी गीत गाकर लोगों को खूब नचाया। राखी गौतम ने आओ हजूर तुमको सितारों में ले चलूं.. गीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने आंख उनकी यूं लड़ी, झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, भला सिपाहिया डोगरेया, तेरा मेरा प्यार बचपना रा, एक अधिया मंगाई जा रे.. जैसे एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, नयना देवी गो सदन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर समेत समस्त पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।