फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   First convocation over, AIIMS students now embark on professional journey

Bilaspur News: पहला दीक्षांत पूरा, अब पेशेवर सफर पर एम्स के विद्यार्थी

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
First convocation over, AIIMS students now embark on professional journey
एम्स बिलासपुर ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में दर्ज किया नया पड़ाव
विज्ञापन

डीन अकादमिक्स ने आयोजन में सहयोग के लिए जताया आभार


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह संपन्न होने के साथ ही संस्थान से शिक्षा और प्रशिक्षण हासिल करने वाले विद्यार्थियों के पेशेवर जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है। छह अक्तूबर को आयोजित इस समारोह ने जहां विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को औपचारिक पहचान दी, वहीं एम्स बिलासपुर के अकादमिक सफर में भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ा।

एम्स बिलासपुर की डीन (अकादमिक्स) डॉ. रुपाली पारलेवार ने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहला दीक्षांत समारोह संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह समारोह चिकित्सा शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। कहा कि दीक्षांत समारोह में उपाधि हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह केवल शैक्षणिक सफर के पूरा होने का अवसर नहीं रहा, बल्कि उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत का पड़ाव भी बना। एमबीबीएस, नर्सिंग, एलाइड हेल्थ केयर और एमडी-एमएस की शिक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थी अब अपने-अपने क्षेत्र में व्यावसायिक जिम्मेदारियों की ओर बढ़ेंगे। एम्स में हासिल शिक्षा और प्रशिक्षण के बाद इन विद्यार्थियों से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में योगदान की उम्मीद है। उनके लिए दीक्षांत समारोह संस्थान से मिले ज्ञान को समाज की सेवा में उतारने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी रहा।
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह को संस्थान के विकासक्रम में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को तैयार करने के साथ संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में पहला दीक्षांत समारोह संस्थान से प्रशिक्षित विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सामने लाने वाला अवसर बना। डॉ. रुपाली पारलेवार ने समारोह को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया। समारोह के साथ एम्स बिलासपुर ने अपने पहले शैक्षणिक चक्र से निकले विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से पेशेवर क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed