फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   First convocation over, AIIMS students now embark on professional journey

Bilaspur News: एकल गान, लोक नृत्य और कोलाज मेकिंग में डाहड उपखंड रहा अव्वल

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
First convocation over, AIIMS students now embark on professional journey
झंडूता में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में विजेता बच्चों को सम्मानित करते शिक्षा अधिकारी। स्रोत:
प्राथमिक केंद्र पाठशाला झंडूता में रंगोत्सव कार्यक्रम की खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


लोकगीत, लोकनृत्य और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
शिक्षा खंड झंडूता के छह उपखंडों के 30 बच्चों ने लिया भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग की ओर से रंगोत्सव कार्यक्रम की खंड स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला झंडूता में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शिक्षा खंड झंडूता के छह उपखंडों के करीब 30 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य और कोलाज मेकिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की आकर्षक छटा प्रस्तुत की।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न उपखंडों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार एकल गान, लोक नृत्य और कोलाज मेकिंग में डाहड उपखंड ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, लोक नृत्य एवं लोकगीत में सुनहानी उपखंड और कोलाज मेकिंग में झंडूता उपखंड ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीटीएफ के खंड प्रधान जोगेंद्र लाल शर्मा ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों सावित्री देवी, मंजिंदर सिंह, सुरजीत कुमार, विनोद कुमार, आशा राम और तेजपाल शर्मा सहित अभिभावकों एवं बच्चों का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं के प्रति समझ को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल शर्मा, शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर निरीक्षण विंग की प्रधानाचार्य मधु महाजन, हेमराज बीईईओ निरीक्षण विंग, जिला समन्वयक रंगोत्सव कार्यक्रम नीलम शर्मा और सदर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed