फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Firing outside the court is a serious matter: Dharmani

कोर्ट के बाहर गोली चलना गंभीर मामला : धर्माणी

Sun, 23 Jun 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Firing outside the court is a serious matter: Dharmani
- ऐसी घटनाओं से बिलासपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश का होगा माहौल खराब
विज्ञापन

-भाजपा कर रही राजनीति, पुलिस मामले में निष्पक्षता से कर रही काम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर में 20 जून को हुए गोलीकांड मामले पर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने चिंता जाहिर की है। कहा कि देवभूमि व वीर भूमि के नाम से विख्यात हिमाचल प्रदेश अपनी शांत वादियों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। अक्सर यहां छोटे-मोटे मामले ही झगड़ों के रूप में सामने आते हैं, लेकिन एक ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के तहत बिलासपुर जिला न्यायालय से महज 20 मीटर की दूरी पर किसी भी व्यक्ति पर गोली चलना काफी गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का माहौल खराब होता है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को इस मामले में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बिलासपुर गोलीकांड मामले को लेकर भाजपा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिलासपुर में धरना देना और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को केवल राजनीति करनी आती है, लेकिन यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है। भाजपा बेवजह इस सारी घटना को राजनीतिक तूल देने पर लगी हुई है। जबकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर इस घटना की जांच कर रही है। इसलिए भाजपा को भी इस मामले पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करनी चाहिए, क्योंकि भाजपा कार्यकाल में इससे बड़ी-बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए भाजपा नेताओं को कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इस पर पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और भाजपा को चाहिए कि पुलिस को निष्पक्ष व बिना किसी दबाव के काम करने दे। ताकि आपराधिक मामलों पर रोक लगा सके और प्रदेश में फैल रहे डर के माहौल को भी काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed