{"_id":"612296318ebc3e7a2a199939","slug":"fire-in-shop-bilaspur-news-sml3812645121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कलोल के गांव बकैण में शनिवार रात को दुकान में लगी आग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विस क्षेत्र की कलोल पंचायत के बकैण गांव में एक दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने जनरल स्टोर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रशासन के अनुसार करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे बकैण गांव के ग्रामीणों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। दुकान मालिक कलोल निवासी राकेश कुमार पुत्र रामदयाल को दूरभाष पर इसकी सूचना दी गई। साथ ही झंडूता स्थित अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही सामान जलकर राख हो चुका था। राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को हर रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। राकेश कुमार के अनुसार करीब 45 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
उधर तलाई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग के लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मौके पर जाकर छानबीन में जुटी है। करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है।