फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire

आग से चार मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sat, 09 Nov 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
fire
बाग फुगलाता आग की घटना में हुए नुकसान का जायजा लेते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : BILASPUR
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाने के तहत सोलधा में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से चार घरों में आग लग गई। आग लगने के कारण उक्त घरों में लगभग 15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि किसी को भी जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था। वहीं राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को अंतरिम राहत के तहत सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि खारसी के सोलधा पंचायत के बाग फुगलाता गांव में सुबह 5 बजे शॉर्ट सर्किट होने से गांव के चार घरों में आग फैल गई। इसकी चपेट में ग्रामीण राम पाल, कृष्णु राम, चेत राम और चुन्नी लाल के घरों सहित अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में किसी भी परिवार के किसी सदस्य को जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन हादसे में उक्त चारों परिवारों का लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जैसे ही ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग इतनी भड़क गई थी कि बूझने का नाम ही नहीं ले रही थी। वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जिससे कि अन्य घरों तक आग फैलने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से पीड़ित परिवारों को 20 हजार की राशि अंतरिम राहत के तौर पर प्रदान कर दी गई है। अभी तक आगजनी में उक्त परिवार 15 लाख का नुकसान बता रहे हैं। कर्मचारी मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं जिसके आधार पर फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं एएसपी भागमल ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed