{"_id":"696f8ce9d4aac2b2cb049d53","slug":"fir-for-blocking-road-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-152574-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अपराध डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अपराध डायरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात बाधित करने पर तीन मामले दर्ज
बिलासपुर। जिला पुलिस ने यातायात बाधित करने पर तीन मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में पुलिस चौकी खारसी की टीम ने पंडोखर लिंक सड़क मोड़ के पास एक रेत व बजरी का ढेर सड़क पर पाया, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में थाना सदर के तहत नर्सरी कोठीपुरा में एक व्यक्ति ने सार्वजनिक मार्ग पर कबाड़ का ढेर लगाकर सड़क का एक भाग घेर रखा था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। वहीं तीसरे मामले में बंदला गांव में एक महिला ने बजरी का ढेर लगाकर सड़क का एक भाग घेर रखा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। सदर थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। संवाद