{"_id":"66c4a47ce60eb859290310bd","slug":"financial-burden-is-being-put-on-the-public-to-benefit-friends-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121909-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर डाला जा रहा आर्थिक बोझ : रणधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर डाला जा रहा आर्थिक बोझ : रणधीर
विज्ञापन
फोटो सहित खबर
बोले, आर्थिक बदहाली का रोना रो रही सरकार द्वेष भावना से कर रही कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। आय के साधन बढ़ाने की बजाय सरकार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा कर जनता को परेशान कर रही है। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने कही।
बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से जन विरोधी निर्णय लेने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में सरकार ने 518 स्कूलों पर ताले लटका दिए जबकि हिमाचल जैसे राज्य में यह निर्णय बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह भी इस बात को मानते थे कि राज्य के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना सरकार का कर्तव्य है। लेकिन आज कांग्रेस इस बात को भूल गई है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी को चुनाव जिताने के लिए देहरा में पुलिस जिला खोल दिया। वहीं प्रदेश में अन्य स्थानों पर संस्थान बंद किए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने कोठीपुरा में जल शक्ति विभाग का कार्यालय पिछली सरकार के समय में खुलवाया था जिसे कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। सरकार का तर्क था कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। वहीं नादौन और हरोली में जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के नए कार्यालय खोले गए। इनके लिए पैसा कहां से आ रहा है।
विज्ञापन
रणधीर ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि यह सरकार द्वेष भावना और क्षेत्रवाद की राजनीति कर रही है। आर्थिक बदहाली का रोना रोने वाली सरकार केवल क्षेत्रवाद तक सीमित है। केवल अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ेगा।