{"_id":"68c2bd68173f0d685c009463","slug":"fewer-devotees-visit-shri-naina-devi-ji-disappointment-among-businessmen-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144120-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में कम हुए श्रद्धालु, कारोबारियों में निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में कम हुए श्रद्धालु, कारोबारियों में निराशा
Thu, 11 Sep 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
रिंकू
प्रदेश में आई आपदा और पंजाब में भीषण बाढ़ के चलते पड़ा असर
मंदिर न्यास के राजस्व के चढ़ावे में भी आई भारी कमी
तरूणेश शर्मा
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। प्रदेश में आई आपदा और पंजाब में बाढ़ का असर श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ पर भी पड़ा है। बहुत कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु कम होने से जहां दुकानदारों में निराशा है और कारोबार भी ठप पड़ा गया है। वहीं मंदिर न्यास के चढ़ावे में भी कमी आई है।
सामान्य दिनों में श्री नयना देवी जी में 10 से 12 हजार श्रद्धालु हर दिन दर्शनों के लिए आते हैं। वहीं त्योहारों और नवरात्रों में तो 24 घंटे श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इससे स्थानीय दुकानदारों का भी कारोबार चलता है और उनकी आय का यह मुख्य साधन है। जानकारी के अनुसार पिछले आठ दिनों में करीब चार से पांच हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं। इन आठ दिनों में करीब पांच लाख रुपये का चढ़ावा मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ है। हालांकि सामान्य दिनों से यह बहुत कम है। करीब एक माह से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी बनी हुई है। श्री नयना देवी जी में करीब 90 प्रतिशत श्रद्धालु पंजाब से पहुंचते हैं। पंजाब में बाढ़ आई है। साथ ही प्रदेश भी आपदा के दौर से गुजर रहा है, जिस कारण मंदिर में श्रद्धालु कम आ रहे हैं। छुट्टी के चलते मंदिर में 35 से 40 हजार श्रद्धालु पहुंचते है, लेकिन छुट्टी वाले दिन भी करीब एक से दो हजार श्रद्धालु ही मुश्किल से दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की तादाद इतनी ज्यादा कम हो गई कि व्यापारियों के भी चेहरे मुरझाए हुए हैं। उनका कारोबार ठप हो गया है।
इनसेट
दुकानदार तेज पाल ने बताया कि एक माह से बहुत कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। इससे व्यापार में कमी आई है। श्रद्धालुओं के आगमन से व्यापार अच्छा होता है, लेकिन इसमें अब कमी आई है। खरीदारी अब न के बराबर हो गई है।
विज्ञापन
इनसेट
जग्गा गुजर ने कहा कि पंजाब से अधिक संख्या में श्रद्धालु श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। पंजाब में बाढ़ का सीधा असर पड़ा है और व्यापार में घाटा हो रहा है। साथ ही श्राद्ध चले हुए हैं। इससे भी थोड़ा फर्क पड़ा है।
इनसेट
रिंकू का कहना है कि श्री नयना देवी जी में दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र हालात सही होंगे और श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ेगा। श्री नयना देवी जी क्षेत्र का जोड़ने वाली सड़कें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिस कारण समस्या और बढ़ी है।
इनसेट
दुकानों पर इक्का दुक्का श्रद्धालु आ रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ है। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों में अच्छे श्रद्धालु आने की उम्मीद है, जिससे कारोबार बढ़ेगा और दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान आएगी।