फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fear of leopard

तेंदुए का आतंक, बकरी को बनाया शिकार

Wed, 27 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fear of leopard
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत हमीरपुर-बिलासपुर सीमा से सटे भखयूंडा गांव में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे गए हैं। तेंदुए ने मंगलवार सुबह पशुशाला के बाहर बंधी बकरी को अपना शिकार बनाया। शाम ढलते ही बाघ के दहाड़ें सुनाई देती हैं। गांव के लोगों ने शाम ढलने के बाद अकेले घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ग्रामीण अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की जमना देवी ने मंगलवार सुबह भैंस और बकरी को पशुशाला से बाहर बांधा और घास डालकर घर चली गई। इतने में तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर जब महिला पशुशाला में पहुंची तो तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों दिनेश, पंकज, हंसराज, सोहनलाल, सुभाष, आशीष आदि ने बताया कि रिहायशी इलाके में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दिहाड़ी-मजदूरी करने के लिए दूर स्थानों पर जाने वाले लोग शाम ढलने के बाद घर आने से डर रहे हैं। ग्रामीण छोटे बच्चों को अकेले स्कूल नहीं भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के रेंज अधिकारी देशराज ने कहा कि टीम मौके पर गई है। इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। रिपोर्ट बनाकर महिला को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed