फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers took out tricolor rally with enthusiasm

किसानों ने जोश खरोश के साथ निकाली तिरंगा रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out tricolor rally with enthusiasm
बिलासपुर। कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने बुधवार को नगर में दिल्ली जाने से पहले रिहर्सल के तौर पर ट्रैक्टरों के साथ करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली। रैली नगर के हाईवे पर घूमी, रैली में शामिल किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। किसानों ने 23 जनवरी को दिल्ली जाने का एलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे किसान संगठन, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, किसान संघर्ष समिति आदि के बैनरों तले नगर व क्षेत्र के भारी तादात में किसान रामपुर रोड स्थित नवीन कृषि मंडी में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में समिति अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क, संयोजक अमरजीत सिंह ढिल्लों, जिलाध्यक्ष डॉ. गुरशरणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह बिट्टू, बलजीत सिंह बिट्टू आदि ने किसानों से कहा कि वह लोग घबराएं नहीं, बल्कि अपने आंदोलन को बरकरार रखें। केंद्र सरकार अपना निर्णय जब तक नहीं बदलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए सभी किसान यहां से 23 जनवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव से दस ट्रैक्टर रैली में जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली कार सेवा वाले बाबा अनूप सिंह, बाबा गुरजंट सिंह आदि बाबाओं के निर्देशन में सभी किसान शांतिपूर्वक दिल्ली को कूच करेंगे। इसके बाद करीब दो सौ से अधिक ट्रैक्टर व कारों के साथ तिरंगा यात्रा बाईपास से माठखेड़ा रोड, मेन चौराहे, रामपुर रोड से नवीन मंडी पहुंचकर संपन्न हो गई। रैली में शामिल सभी किसान सरकार व राज्यमंत्री विरोधी नारे लागते हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर युवा नारेबाजी कर रहे थे। रैली में गुरचरन सिंह, गुरजीत सिंह कोटिया, नरेंदर सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह भिंडर, राकेश कुक्कू, दीलजीत सिंह, बलवीर सिंह, मिंटू बाजवा, सुल्तान सिंह, राधेश्याम, हरविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरजीत सिंह, अर्जुन सिंह, अमृत पाल सिंह, महेंद्र सिंह, हाजी अताउर्रहमान आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed