{"_id":"5fca77ab8ebc3ecf95583242","slug":"farmers-sought-cooperation-from-traders-and-lawyers-for-the-movement-bilaspur-news-mbd3715824142","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने आंदोलन के लिए व्यापारियों व वकीलों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने आंदोलन के लिए व्यापारियों व वकीलों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शनिवार को रुद्रबिलास चीनी मिल के सामने नैनीताल हाईवे पर किसान धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसको सफल बनाने के लिए किसानों ने शुक्रवार को भ्रमण कर व्यापारियों और वकीलों से मुलाकात की। साथ ही उनसे सहयोग मांगा और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
शुक्रवार की दोपहर किसान संघर्ष समिति, भाकियू आदि संगठनों के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर की नवीन मंडी में पहुंचा। उन्होंने तराई खाद्य व्यापार संघ चेयरमैन सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गंगवार, विनोद जैन आदि से मुलाकात की और पांच दिसंबर को रुद्रबिलास चीनी मिल गेट पर कृषि विधेयक के खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने पूरे मंडी का भ्रमण कर व्यापारियों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की। व्यापारियों ने पूरा समर्थन देने का वादा किया। इसके बाद उन्होंने तहसील में पहुंचकर बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं से मुलाकात की और धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में व्यापारियों का सहयोग उनका मनोबल बढ़ाएगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह ढिल्लो, मोहम्मद हनीफ वारसी, जस्सा सिंह, गुरचरण सिंह, जागीर सिंह, सेवा सिंह चीमा, मकबूल अहमद, शिवकुमार गुप्ता, मोहम्मद आसिम रजा, भूकन लाल, गुरपाल सिंह रंधावा आदि मुख्य थे।