फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers created ruckus in front of DM for pronouncing punishment for burning stubble

पराली जलाने पर दंड का फरमान सुनाने पर किसानों ने डीएम के सामने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus in front of DM for pronouncing punishment for burning stubble
बिलासपुर। किसानों ने पराली जलाने को लेकर जिला कृषि अधिकारी द्वारा बार-बार दंड दिए जाने के बयान पर जिलाधिकारी के सामने ही हंगामा किया। किसानों का कहना था कि शासन और प्रशासन उन्हें धान की पराली के निस्तारण का कोई न तो तरीका बता रहे हैं और न ही कोई यंत्र उपलब्ध करवा रहे हैं और उन्हें बार-बार दंडित करने का फरमान जारी किया जा रहा है। हंगामा कर रहे किसानों को एसडीएम और सीओ ने अपने मातहतों के सहयोग से बमुश्किल शांत किया। बाद में डीएम ने किसानों को समझाया तो किसान शांत हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के माटखेड़ा मार्ग स्थित एक बारात घर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड की अध्यक्षता में किसानों की गोष्ठी चल रही थी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी पराली निस्तारण आदि को लेकर अपना संबोधन व्यक्त कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को पराली जलाने पर बार- बार दंडित करने की बात जब दोहराई, जिसका किसानों ने एतराज किया। गोष्ठी में मौजूद किसानों ने जिला कृषि अधिकारी के बयानों को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया और करीब आधा घंटे हंगामा हो होता रहा। एसडीएम अशोक कुमार चौधरी तथा सीओ विद्या किशोर शर्मा ने अपने मातहतों के सहयोग से हंगामा करने वाले किसानों को समझा कर बैठाया। किसानों का कहना था कि शासन और प्रशासन उन्हें पराली के निस्तारण करने की बात महज कागजों में ही समझा रहा है और न ही यंत्र उपलब्ध करवा रहा है, बल्कि दंडित करने की बात कहकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। हंगामा शांत होते ही जिलाधिकारी ने तुरंत ही कमान संभाली और कहा कि वह उन किसानों की पराली की समस्या का समाधान शीघ्र करेंगे और किसानों का किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने धान काटने से लेकर, धान तौलने, धान की बिक्री भुगतान खाते में पहुंचने आदि के बारे में तरीकों से किसानों को संतुष्ट किया। बाद में किसान डीएम के आश्वासन पर पूरी गोष्ठी में शांत होकर बैठे रहे। हंगामा करने वालों में गुरचरण सिंह, अमरजीत सिंह ढिल्लो, गुरजीत सिंह चीमा, जगजीत सिंह गिल, मोहम्मद हनीफ वारसी, मोहम्मद सलीम बारसी, बलविंदर सिंह मल्ली, अर्जुन सिंह गिल, जागीर सिंह, प्रितपाल सिंह, गुरविंदर सिंह पन्नू, शिवदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, उत्तम सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed