फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   farmer protest started from ghumarnvi

16 मार्च से घुमारवीं से शुरू होगा किसानों का जन आंदोलन

Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
farmer protest started from ghumarnvi
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर घुमारवीं में हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा घुमारवीं इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने की। इसमें 16 मार्च से जन आंदोलन घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से शुरू करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि सभा किसानों की समस्याओं को लेकर हर पंचायत में ग्रामीण स्तर पर पैदल यात्रा, नुक्कड़ सभाएं और बैठकें करेगी। इसका अभियान जिला बिलासपुर से शुरू करके पूरे हिमाचल प्रदेश तक किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि कोरोना महामारी के चलते सभी वर्गों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों के केसीसी ऋण माफ किए जाएं। जिस क्षेत्र में और जिस किसान की फसल आपदा और जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते हैं तो उसका आकलन करवाकर किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। हिमाचल में सीमेंट के दामों को घटाया जाए।
विज्ञापन

तहसील और उपतहसील में किसानों के लिए सब्जी मंडियों का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक बेसहारा पशुओं की समस्या का हल नहीं निकला है। कोई भी राजनीतिक पार्टी आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से नहीं उठा रही है। इस अवसर पर रामप्रकाश वशिष्ठ, हेमराज शर्मा, दीनानाथ शर्मा, सुमन भारद्वाज औरव सभा के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed