{"_id":"6266ec5818109c7fc27d19a5","slug":"farmer-died-in-accident-bilaspur-news-mbd4258569147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खड़े किसान को निजी बस चालक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे खड़े किसान को निजी बस चालक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट (रामपुर)। नेशनल हाईवे पर एक बस चालक ने हाइवे किनारे खड़े किसान को टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किसान को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी सतविंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम को उनके पिता शेर सिंह (45) एक अन्य व्यक्ति के साथ किसी काम से भोट गए थे। शाम के समय वह घर लौट रहे थे । इसी दौरान वह भोट थाने के सामने हाईवे किनारे खड़े होकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही एक निजी बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए हाईवे किनारे खड़े उसके पिता को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व बस को अपने कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल शेर सिंह को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उपचार के दौरान शेर सिंह की मौत हो गई। एसओ भोट संजय कुमार का कहना है कि अभी हादसे के बाद कार्रवाई को लेकर परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।