{"_id":"68c41bf3137c46e7510ccdf2","slug":"fairs-provide-information-about-old-culture-rakesh-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144183-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी संस्कृति की जानकारी देते हैं मेले : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी संस्कृति की जानकारी देते हैं मेले : राकेश
Fri, 12 Sep 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बल्ह बुल्हवाणा में आयोजित गुग्गा जाहरवीर खेल महोत्सव मेले के शुभारंभ पर पूजा अर्चन
-बल्ह बल्हवाणा में शुरू हुआ गुग्गा जाहरवीर खेल महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत बल्ह बल्हवाणा में गुग्गा जाहरवीर मेला कमेटी की ओर से शुक्रवार को गुग्गा जाहरवीर खेल महोत्सव व सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भारतीय शैली कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि और बंदला पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, विनोद ठाकुर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
राकेश ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम एवं मेलों द्वारा पुरानी संस्कृति को संजोए रखने में कारगर साबित होते हैं। युवा पीढ़ी को पुरानी संस्कृति की जानकारी देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए इस मेला में खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है, जोकि मेला कमेटी के बेहतर प्रयास हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा नशे से दूर रहें। साथ ही खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ें। पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर ने बताया कि मेले के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। रजनीश ठाकुर ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही इस मेला और खेल उत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को मेले का समापन होगा। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार भी जताया है। वहीं इससे पहले प्रधान रजनीश ठाकुर की अगुवाई में मेला कमेटी ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।