फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Expressed gratitude for providing funds for the multipurpose sports complex

Bilaspur News: बहुउद्देशीय खेल परिसर के लिए राशि उपलब्ध कराने पर जताया आभार

Mon, 24 Jul 2023 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for providing funds for the multipurpose sports complex
पूर्व मंत्री बोले, आपदा के समय मुख्यमंत्री कर रहे बेहतरीन कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जुखाला महाविद्यालय में बहुउद्देशीय खेल परिसर के लिए 1.10 करोड़ राशि उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने आपदा के समय लोगों की शीघ्र मदद के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय खेल परिसर के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इससे पहले दो बार 30-30 लाख की राशि दी गई थी। शीघ्र ही यह परिसर बनेगा। इसके बन जाने के बाद ग्रामीण स्तर की प्रतिभा को भी निखारने का मौका मिलेगा। इसके लिए करीब साढ़े आठ करोड़ की राशि स्वीकृति है। उन्होंने बताया नौ प्राथमिक स्कूलों को 11.11 लाख की राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ स्कूलों में चार दीवारी सहित अन्य कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने लाखों की राशि उपलब्ध करवाई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोआ में 800 मीटर चारदीवारी को लेकर 24 लाख की राशि स्वीकृत होने के बाद प्रदान की जा चुकी है। वहीं स्वाहण पाठशाला में चारदीवारी और शौचालय के लिए 28 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed