फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   exam

कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी दी एचएएस की परीक्षा

Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
exam
बिलासपुर। कोरोना संक्रमित चिकित्सक अभ्यर्थी ने कैमरे की कड़ी निगरानी में एचएएस परीक्षा दी। इस दौरान कोविड केंद्र बिनौला में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कड़े प्रबंध किए थे। परीक्षक ने पीपीई किट पहन कर परीक्षा ली।
विज्ञापन

बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा ने कहा कि संक्रमित अभ्यर्थी को रविवार सुबह 9:45 बजे स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र लाया गया। उन्हें 10 बजे परीक्षा हॉल में एंट्री दी गई। सदर विस क्षेत्र के कोविड केयर केंद्र बिनौला में कोविड संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस दौरान परीक्षा हॉल में ड्यूटी देने वाले परीक्षक ने पीपीई किट पहन कर परीक्षा ली। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने कोविड संक्रमित होते हुए भी हौसला नहीं हारा और अपने सपने को पूरा करने के लिए परीक्षा में बैठा। परीक्षार्थी चिकित्सक है। उसने आज कई लोगों को संदेश दिया है कि सपने पूरे करने के लिए हर हाल में जंग लड़नी पड़ती है। इसके बाद ही कामयाबी मिलती है। एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर ने बताया कि परीक्षा के समय परीक्षा हॉल में पूरी वीडियोग्राफी की गई। पूरे नियमों का पालन करते हुए कोविड केयर केंद्र में एचएएस की परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन

बिलासपुर सदर के आठ केंद्रों में 1200 अभ्यर्थियों, घुमारवीं के आठ परीक्षा केंद्रों में 547, झंडूता के चार परीक्षा केंद्रों में 200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बताते चलें कि बिलासपुर के सदर में अभ्यर्थियों की संख्या पूरी रही लेकिन घुमारवीं और झंडूता में कम संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। बिलासपुर में 1948 अभ्यर्थियों ने एचएएस की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed