{"_id":"61bf7a33c1ef391dc8610433","slug":"ex-serviceman-died-after-falling-from-bamboo-shrubs-bilaspur-news-sml393997054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस के बूटे से गिरकर संघ गांव के पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस के बूटे से गिरकर संघ गांव के पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
Ex serviceman died after falling from bamboo shrubs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाहड में एक व्यक्ति की बांस के बूटे से गिर कर मौत हो गई। लोगों ने घायल व्यक्ति को झंडूता अस्पताल पहुंचाया।
नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाहड पंचायत के संघ गांव निवासी पूर्व सैनिक अमीचंद (62) पुत्र कश्मीर सिंह दोपहर के समय पशुओं के लिए चारा लाने के लिए बांस के पेड़ों पर चढ़ कर घास काट रहा था कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया।
पता चलते ही स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया। चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व सैनिक था वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।