फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   esitation

आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर ट्रक ऑपरेटरों दिया धरना

Tue, 09 Jun 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
esitation
बिलासपुर। टीडीएस के रूप में काटी गई 3 सालों की लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान न होने से खफा जेपी विस्थापित एवं प्रभावित ट्रक ऑपरेटर सोसायटी खारसी ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। सभा से जुड़े ट्रक ऑपरेटर बिलासपुर में आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे के प्रदर्शन के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साल की टीडीएस राशि का भुगतान 4 से 5 दिनों में अदा करने का आश्वासन दिया। जबकि, दो वर्षों की राशि की अदायगी भी जल्द करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के आधार पर ऑपरेटरों ने भूख हड़ताल खत्म खत्म कर दी।
विज्ञापन

आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते हुए सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि संस्था के माध्यम से लगभग 850 ट्रक ऑपरेटर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बागा प्लांट से ढुलाई कार्य कर रहे हैं। ऑपरेटरों को मिलने वाले किराये से टीडीएस की कटौती की जाती है। वर्ष 2016 के बाद से उन्हें इसका भुगतान नहीं हो पाया है। सभा की ओर से ऑपरेटरों के सभी दस्तावेज आयकर विभाग को सौंपे जा चुके हैं। बाकी सभी औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं। इसके बावजूद उन्हें टीडीएस की 3 सालों की लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से ऑपरेटरों को गंभीर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। परिवार का पालन- पोषण करना तो दूर उन्हें बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से लिया गया लोन वापस करना भी मुश्किल हो गया है। आर्थिक संकट की इस घड़ी में उन्हें टीडीएस राशि का सहारा था। लेकिन उसका भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है। इसी के चलते उन्हें मजबूरन भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed