{"_id":"5ede5e6a8ebc3e903c17f5b5","slug":"esitation-bilaspur-news-sml335093889","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीसी खनन क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीसी खनन क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर गरजे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों के विरोध से ठप रहा एसीसी का खनन कार्य
कंपनी के खनन क्षेत्र में अपनी लंबित मांगों को लेकर गरजे ग्रामीण
12 को होगी विस्थापितों और प्रबंधन में वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीणों के विरोध के चलते सोमवार को सीमेंट निर्माण में अग्रणी एसीसी कंपनी का खनन कार्य ठप रहा। कंपनी के माइनिंग क्षेत्र के साथ लगते गांव धौन कोठी, बलोह और कुनणु के ग्रामीणों ने सोमवार को कंपनी के माइनिंग एरिया में जाकर अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खनन क्षेत्र में होने वाले खनन को एक दिन के लिए ठप करवा दिया। इस बीच, ग्रामीणों के तेवरों को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने मांगों पर शुक्रवार को वार्ता का प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों के सामने रखा है। प्रबंधन के इस प्रस्ताव से संतुष्ट लोग अपने घरों को चले गए।
उल्लेखनीय है कि एसीसी विस्थापित एवं प्रभावित सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा की अगुवाई में सोमवार सुबह ही क्षेत्र के ग्रामीण खनन क्षेत्र में पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी का खनन कार्य बंद करवा दिया। बाद में कंपनी की तरफ से वार्ता का प्रस्ताव आने के बाद ग्रामीण अपने घरों को लौट गए। बताते चलें कि एसीसी माइनिंग क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण कई वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की ब्लास्टिंग से न केवल उनके घर टूट रहे हैं बल्कि उन्हें प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है। मांगों को लेकर जिला प्रशासन और सरकार से कई बार हो चुकी बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने कंपनी को चेताने के लिए एक दिन का प्रदर्शन किया था। अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रभावित लोग कंपनी का खनन कार्य पूरी तरह से बंद करवा देंगे। इस मौके पर रमेश ठाकुर, सुनील गौतम, सोनू ठाकुर, रामदास शास्त्री, संजीव , जगदीश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
0
इनसेट
विभिन्न मुद्दाें पर होगी वार्ता
- एसीसी कंपनी प्लांट हेड अमिताभ और विस्थापित सभा प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित वार्ता पर कई मांगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। खनन क्षेत्र के आसपास जमीन का अधिग्रहण, क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता, विस्थापित एवं प्रभावितों के बच्चों को एसीसी कर्मचारियों के बच्चों की तरह स्कूल सुविधाएं, लोगों को मेडिकल सुविधाएं और कंपनी के सीएसआर का पैसा क्षेत्र के विकास के लिए खर्च आदि मुद्दों को वार्ता में प्रमुखता से उठाया जाएगा।