फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Employment fair to be held in Ghumarwin on November 20

Bilaspur News: घुमारवीं में 20 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

Sun, 16 Nov 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Employment fair to be held in Ghumarwin on November 20
युवाओं और महिलाओं को मिलेगा अवसर : गर्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में मिशन रोजगार के तहत 20 नवंबर को 20वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला मिलन पैलेस घुमारवीं में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। मेले का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।


पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और निजी कंपनियों द्वारा भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। बेरोजगार अभ्यर्थियों का पंजीकरण निशुल्क होगा। कहा कि मेले में प्रतिष्ठित निजी कंपनियां मौके पर ही साक्षात्कार लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इस मेले में बीटेक, आईटीआई, एमबीए, 12वीं पास सहित 18 से 40 वर्ष आयु के सभी पुरुष व महिलाएं, जिनके पास कोई भी डिग्री या डिप्लोमा हो, भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेज, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले से स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिलेंगे और यह उन्हें स्वावलंबन व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेगा। गर्ग ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं, स्नातक छात्रों, तकनीकी शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों और स्वरोजगार में रुचि रखने वाली महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed