फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   electricity transfarmer established

Bilaspur News: संगलेड़ी में लगा नया ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
electricity transfarmer established
विकास की खबर
विज्ञापन

स्याहोला पंचायत के संगलेड़ी, बाल, रीड़ा गांव के लोगों को होगा फायदा

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सदर उपमंडल के अंतर्गत आने वाली स्याहोला पंचायत के संगलेड़ी गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से अब संगलेड़ी, बाल और रीड़ा गांवों में लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत उपमंडल नम्होल के तहत यह कार्य पूरा किया गया है। इससे पहले संगलेड़ी गांव को विनायक घाट में स्थापित 63 केवी ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति होती थी। यही ट्रांसफार्मर विनायक घाट, बाल और रीड़ा गांवों को भी बिजली देता था, जिसके कारण अक्सर कम वोल्टेज रहती थी। इससे लोगों को अपने बोरवेल, पंप और अन्य विद्युत उपकरण चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब संगलेड़ी में नया ट्रांसफार्मर लगने से गांव की निर्भरता विनायक घाट के ट्रांसफार्मर पर खत्म हो गई है। इसके चलते न केवल संगलेड़ी बल्कि विनायक घाट, बाल और रीड़ा गांवों में भी बिजली की कम वोल्टेज से निजात मिलेगी। बिजली बोर्ड के अनुसार, अगले सप्ताह तक इन गांवों के कनेक्शन और सप्लाई लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

उपभोक्ताओं लेखराम शर्मा, विजय कुमार, शंकर दास, रोशन लाल और ईश्वर दास ने इस कार्य के लिए विद्युत उपमंडल नम्होल के सहायक अभियंता मुनीष कुमार का आभार व्यक्त किया है। सहायक अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि संगलेड़ी में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और इससे क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed