{"_id":"5eca99598ebc3e90835de163","slug":"electric-bill-issued-on-the-basis-of-last-year-bilaspur-news-sml333796543","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट : बिजली बोर्ड के कर्मचारी नहीं कर पाए मीटर रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट : बिजली बोर्ड के कर्मचारी नहीं कर पाए मीटर रीडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों के चलते मीटर रीडरों को फील्ड में न भेज कर वास्तविक मीटर रीडिंग नहीं ली गई थी। अप्रैल माह का बिल पिछले वर्ष के इसी माह के बिल के आधार पर बनाए हैं।
बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि अब अप्रैल माह के बिजली बिलों में दर्शाई गई इस औसत बिजली मीटर रीडिंग को एक चरणबद्ध तरीके से मई माह की वास्तविक मीटर रीडिंग के साथ समायोजित किया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया जारी है। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड प्रदेश के हर बिजली उपभोक्ता को आश्वस्त करता है कि प्रदेश सरकार की ओर से विद्युत बिलों में दिए जा रहे उपदान सहित वास्तविक रीडिंग के आधार पर विद्युत बिल देय होगा जोकि आगामी विद्युत बिलों में प्रदर्शित भी हो जाएगा।
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने इस बारे में प्रदेश के किसी भी उपभोक्ता को कोई भी आपत्ति होने पर बोर्ड के संबंधित विद्युत उपमंडल में संपर्क करने की सलाह दी है। बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 या 1800-180-8060 पर संपर्क करने की सलाह दी है।