{"_id":"69f9f708f3ebf2156e0de1f8","slug":"election-news-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159283-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में हुई मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में हुई मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पोलिंग पार्टियों के अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को घुमारवीं में पोलिंग पार्टियों की प्रथम रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
रिहर्सल के दौरान मास्टर ट्रेनर की ओर से उपस्थित पोलिंग अधिकारियों एवं प्रीसाइडिंग अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान प्रक्रिया की चरणबद्ध व्याख्या करते हुए बताया कि मतदान केंद्र पर किस प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी और प्रत्येक अधिकारी की क्या-क्या जिम्मेदारियां रहेंगी। इसके अलावा मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, मतदाता पहचान, मतदान सामग्री के सही उपयोग और मतदान समाप्ति के बाद की प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने बैलेट पेपर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाते हुए उनके सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
उन्होंने बताया कि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में किस प्रकार से त्वरित समाधान किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी बताया गया कि मतदान के दौरान निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपमंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रिहर्सल प्रशिक्षण का पहला चरण था, जिसमें चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी और दक्षता के साथ निभाएं, जिससे चुनाव प्रक्रिया बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि दूसरी रिहर्सल 12 मई और तीसरी व अंतिम रिहर्सल 16 मई को आयोजित की जाएगी। इन आगामी चरणों में अधिकारियों को और अधिक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे चुनाव के दिन किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता से लें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।