फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election Commission calls on everyone to vote

Bilaspur News: चुनाव आयोग का है आह्वान सबको करना है मतदान

Sat, 18 May 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Election Commission calls on everyone to vote
- कोठीपुरा स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में विद्यार्थियों की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरुक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों से आग्रह किया कि 1 जून को सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करने पहुंचे।

रैली की अध्यक्षता प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने की। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल परिसर से कोठीपुरा बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, भारत देश महान है करते सब मतदान हैं, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं, चुनाव आयोग का है आह्वान सबको करना है मतदान, सबका यह अरमान है करना अब मतदान है, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है आदि नारे लगाए। विद्यार्थियों ने लोगों से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। स्वीप कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने गांव में भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हंस राज सहित सभी अध्यापक, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed