{"_id":"5ff2076c8ebc3e3b641467ad","slug":"election-bilaspur-news-sml3565986127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद अनारक्षित, तीन महिलाओं ने जताई दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद अनारक्षित, तीन महिलाओं ने जताई दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। अनारक्षित होने के बावजूद पलासला पंचायत से तीन महिला उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। पंचायत से आठ उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए ताल ठोकी है। इनमें तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं।
प्रधान पद के लिए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त तीन शिक्षक उम्मीदवार हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। दो गृहिणियां और तीन अन्य व्यक्ति उम्मीदवार हैं। सबसे कम उम्र का 29 साल का युवा अरविंद कालिया है तथा सबसे ज्यादा उम्रदराज 68 साल के रत्न लाल हैं। इस पंचायत में पांच वार्ड हैं जिनमें 1168 वोटर हैं। इनमें महिलाएं 570 व पुरुष 598 हैं जो चुनावों में दावेदारी पेश कर रहे उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के उपरांत पंचायत चुनावों में अपना भाग्य अजमा रहे उम्मीदवारों में जगत राम, शंकर धीमान और महिला सुदेश शर्मा, गृहिणियों में माया देवी व शिल्पा देवी और सुशील कुमार, रत्न लाल व अरविंद कालिया हैं।
घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में इस पंचायत के उम्मीदवारों की काफी चर्चाएं हो रही हैं कि अनारक्षित पंचायत होने के साथ तीन महिलाओं ने अपनी दावेदारी प्रधान पद के लिए ठोकी है। अगर इन महिलाओं ने नामांकन वापस नहीं लिए तो जिला बिलासपुर की यह पहली पंचायत होगी जो आरक्षित न होने के बावजूद महिलाएं चुनावी दंगल में उतरी हैं। देखना रोचक रहेगा कि महिलाएं युवाओं और बुजुर्गों को आने वाले समय में टक्कर दे पाती हैं या चुनावी दंगल से मुख मोड़ लेती हैं।