फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

हरनोड़ा और धार टटोह पंचायत से दो वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने

Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
election
बिलासपुर। देश की सबसे बड़ी संसद की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक तरफ जहां जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गृह पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों को शनिवार को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं रविवार को ग्राम पंचायत हरनोड़ा के सबसे बड़े वार्ड तीन और धार टटोह पंचायत के वार्ड सात से वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही निर्विरोध सदस्य चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिले में ज्यादा पंचायतों का निर्विरोध चयन नहीं हुआ है। लेकिन वार्ड स्तर पर लोग सदस्य निर्विरोध चुन रहे हैं। ताकि वार्ड सदस्य चुनने में आने वाला खर्च बच सके और उस पैसे को वार्ड के विकास पर लगाया जा सके। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की गृह पंचायत बैरी रजादियां में पंचायत चुनाव रोचक होने वाले हैं। यहां प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। वहीं बीडीसी और जिला परिषद वार्ड से भी महिलाएं ही मैदान में हैं। इसके अलावा इस पंचायत से उपप्रधान पद के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इनमें 13 पुरुष हैं औ एक महिला है। अगर इस पंचायत से प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी महिला जीतकर आती है तो यह पंचायत अपने आपमें बड़ा उदाहरण पेश करेगी। भविष्य के गर्भ में क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। फिलहाल चुनाव को रोचक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed