{"_id":"5ff0acbc8ebc3e41d23b968c","slug":"election-bilaspur-news-sml3565044117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो क्षेत्र का करेगा विकास, उसी को देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो क्षेत्र का करेगा विकास, उसी को देंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत नघ्यार के लोगों ने निर्णय लिया है कि जो उम्मीदवार अपना नहीं बल्कि क्षेत्र का विकास करेगा, उसी को वोट देंगे। गांव में आधारभूत सुविधाएं नहीं होने से मतदाता नाराज चल रहे हैं। उन्होंने मन बना लिया है कि जो पंचायत की समस्याओं का समाधान करने का विश्वास दिलाएगा, उसी को वोट देंगे।
लोगों का कहना है कि आज दिन तक किसी भी प्रतिनिधि ने गांव की समस्याओं का समाधान नहीं किया है। सात वार्डों वाली ग्राम पंचायत में 2295 मतदाता हैं, लेकिन कोई भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है। छोटी-छोटी बीमारी के इलाज के लिए 20 किलोमीटर दूर बड़सर जाना पड़ता है। इतना ही नहीं कोई भी पंचायत प्रतिनिधि श्मशानघाट को जाने वाले रास्ते का सुधार नहीं कर पाया है। इससे लोगों को शव ले जाने के लिए गाड़ियों का प्रबंध करके 12 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इतना ही नही सार्वजनिक रास्तों पर गंदा पानी खुले में बह रहा है। इससे चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पंचायत का अपना भवन जर्जर हो चुका है, तो लोगों का विकास क्या होगा। युवाओं का कहना है कि जो भी उम्मीदवार उन्हें खेल मैदान बनाने का आश्वासन देगा और स्कूल समय में बस सेवा चलवाने का विश्वास दिलाएगा हमारा वोट उस को ही जाएगा।
नघ्यार पंचायत के बच्चे तलाई पाठशाला में पढ़ाई के लिए जाते हैं। लेकिन समय पर बस सेवा न होने के चलते बच्चों को निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। सुबह सात बजे और शाम को वापस आने के लिए सात बजे ही सरकारी बस सेवा है। इससे बच्चो को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।